Thursday, April 30, 2026
इंडियन News 20
  • Home
  • India(देश)
    • Delhi(दिल्ली)
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
      • कौशांबी
    • झारखंड
  • About Us
  • Contact Us
  • Our Achievements
  • Chairman and Editor in Chief
  • Helping Dreams Welfare Society
  • Employee Overall Satisfaction Survey Form
No Result
View All Result

Social Spot Media Social Spot Media Social Spot Media
ADVERTISEMENT
Home देश

चाचा-भतीजे ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन! पशुपति ने क्यों की धोखे की बात? झारखंड में NDA की एकजुटता पर संशय

indian news 20 by indian news 20
September 30, 2024
in देश
254 5
0
चाचा-भतीजे ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन! पशुपति ने क्यों की धोखे की बात? झारखंड में NDA की एकजुटता पर संशय
294
SHARES
701
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Chirag Paswan Pashupati Paras News: बिहार एनडीए के दो नेता फिर एक सुर ही बात करने लगे हैं। उनका रिश्ता चाचा-भतीजे का है, लेकिन दोनों की बातें ही एनडीए की टेंशन बढ़ाने वाली हैं। दरअसल बात चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस की हो रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की सहयोगी पार्टियां दांव चलने में जुटी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी भी झारखंड का चुनाव लड़ने की तैयारी में है, जबकि झारखंड के बीजेपी सहप्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने 28 सितंबर को ऐलान किया था कि बीजेपी राज्य में सुदेश महतो की आजसू और नीतीश कुमार की जेडीयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। हिमंता के इस बयान के बाद ही चिराग पासवान और पशुपति पारस का बयान आया है। दोनों नेता एक सुर में बात कर रहे हैं।

पशुपति ने की धोखे की बात

चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने कहा है कि अगर एनडीए में उचित सम्मान नहीं मिला तो पार्टी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। पशुपति पारस ने कहा कि लोकसभा चुनाव में धोखा हुआ, लेकिन पार्टी बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पशुपति पारस ने झारखंड चुनाव में भी बीजेपी से अपने लिए सीट मांगी है। पारस ने नाराजगी जताते हुए लोकसभा चुनाव में उचित सम्मान नहीं मिलने को धोखा करार दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी अध्यक्ष की सक्रियता के चलते हुए एक सीट तो जरूर मिलेगी। साफ है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी पशुपति पारस ने अपना दावा पेश कर दिया है।

चिराग की पार्टी लड़ेगी झारखंड चुनाव

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 29 सितंबर को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड चुनाव लड़ेगी। पार्टी गठबंधन के साथ अकेले चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रही है। चिराग की पार्टी झारखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान हो सकता है।

नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा

झारखंड चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन पितृ पक्ष गुजरने का इंतजार कर रहा है। माना जा रहा है कि पितृ पक्ष की समाप्ति के बाद औपचारिक तौर पर गठबंधन का ऐलान हो सकता है। इस बीच रविवार को नीतीश कुमार दो दिन के दिल्ली दौरे पर पहुंचे। देखना ये है कि बीजेपी झारखंड में चिराग और पशुपति को अपने साथ लेती है कि नहीं। जून 2024 में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद चिराग पासवान का कई मुद्दों पर स्टैंड बीजेपी से अलग था। आरक्षण, वक्फ बोर्ड और जाति जनगणना के खिलाफ चिराग ने बीजेपी के स्टैंड का विरोध किया था।

पशुपति को बीजेपी ने किया एक्टिव

चिराग पासवान के बदलते तेवर को देखते हुए अमित शाह ने दिल्ली में उनके चाचा पशुपति पारस से मुलाकात की थी, बाद में वे चिराग पासवान से भी मिले थे। एनडीए के अहम सहयोगी जीतन राम मांझी ने भी पशुपति का पक्ष लिया था और कहा था कि वे एनडीए का अहम हिस्सा हैं। हालांकि पशुपति के तेवर अब बदले हुए हैं। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान के साथ गठबंधन किया था, जबकि पशुपति को कोई सीट नहीं मिली थी। पशुपति पारस अब इसे धोखा करार दे रहे हैं। देखना होगा कि बीजेपी चिराग और पशुपति के बदले तेवरों से कैसे निपटती है।

Tags: Indian news 20
Previous Post

क्‍या त‍िरुपत‍ि प्रसाद में म‍िलावटी था घी? SC की बड़ी ट‍िप्‍पणी, ‘भगवान को राजनीत‍ि से दूर रखो..’

Next Post

जंगल के शेर अक्सर भिड़ जाते हैं… सोनीपत में कांग्रेस नेताओं के टकराव पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

indian news 20

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Instagram Post

    The Instagram Access Token is expired, Go to the Customizer > JNews : Social, Like & View > Instagram Feed Setting, to refresh it.
  • Trending
  • Comments
  • Latest
युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

August 19, 2020
सरकार की तरफ से भेजी गेहूँ सरकारी अफ़सर अवतार सिंह रंगरा की देख रेख नीचे वंडी

सरकार की तरफ से भेजी गेहूँ सरकारी अफ़सर अवतार सिंह रंगरा की देख रेख नीचे वंडी

September 2, 2020
आप सभी देश देशवासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

आप सभी देश देशवासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

August 15, 2021
न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला पहुंची सीओ चायल की शरण में.

न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला पहुंची सीओ चायल की शरण में.

September 27, 2021
ए0डी0जी0 जोन एवं मण्डलायुक्त ने मौनी अमावस्या के पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ए0डी0जी0 जोन एवं मण्डलायुक्त ने मौनी अमावस्या के पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

1

कौशांबी

0

चायल अंग्रेजी शराब दुकान की बल्ले -बल्ले आबकारी को सूंघा शॉप

0

मदद

0

Saharsa ke Matsyagandha mein ek naye yug ki shuruat ho rahi hai. Yahan vishv-stariya Glass Bridge (शीशे का पुल) ka nirmaan karya tezi se chal raha hai. Yeh adhunik takneek aur paryatan ka ek anokha sangam hoga, jo hamare shahar ki sundarta mein chaar chand laga dega.”

March 27, 2026

March 26, 2026
मेजा की धरती पर करवरिया का शक्ति प्रदर्शन!

मेजा की धरती पर करवरिया का शक्ति प्रदर्शन!

January 27, 2026
कौशांबी OPERATION WHITE COAT

कौशांबी OPERATION WHITE COAT

December 30, 2025

Recent News

About Us

इंडियन News 20

एक भरोसेमंद न्यूज वेबसाइट ,आपको रखे सबसे आगे ,हमेशा सच के साथ ,जायदा जानकारी के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ,धन्यवाद्|

Browse by Category

  •  उत्तराखंड
  • Bihar
  • kashmir
  • Other
  • Top Headlines
  • west bengal
  • world
  • उत्तर प्रदेश
  • कर्नाटक
  • कौशांबी
  • खेल
  • गुजरात
  • चेन्नई
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • दिनभर की बड़ी खबरें
  • दिल्ली
  • देश
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • हरयाणा

Address:

New Ashok Nagar, New Delhi, India – 110096

Recent News

Saharsa ke Matsyagandha mein ek naye yug ki shuruat ho rahi hai. Yahan vishv-stariya Glass Bridge (शीशे का पुल) ka nirmaan karya tezi se chal raha hai. Yeh adhunik takneek aur paryatan ka ek anokha sangam hoga, jo hamare shahar ki sundarta mein chaar chand laga dega.”

March 27, 2026

March 26, 2026
  • About
  • Contact

Copyright © 2022 India News 20. Manage and Design by .

No Result
View All Result
  • Home
  • India(देश)
    • Delhi(दिल्ली)
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
      • कौशांबी
    • झारखंड
  • About Us
  • Contact Us
  • Our Achievements
  • Chairman and Editor in Chief
  • Helping Dreams Welfare Society
  • Employee Overall Satisfaction Survey Form

Copyright © 2022 India News 20. Manage and Design by .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In