Friday, July 10, 2026
इंडियन News 20
  • Home
  • India(देश)
    • Delhi(दिल्ली)
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
      • कौशांबी
    • झारखंड
  • About Us
  • Contact Us
  • Our Achievements
  • Chairman and Editor in Chief
  • Helping Dreams Welfare Society
  • Employee Overall Satisfaction Survey Form
No Result
View All Result

Social Spot Media Social Spot Media Social Spot Media
ADVERTISEMENT
Home देश

इंदौर में 11 लाख तो मुंबई में महज 48 वोट से हुआ फैसला; पढ़ें सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत किस-किस की

indian news 20 by indian news 20
June 5, 2024
in देश
262 2
0
इंदौर में 11 लाख तो मुंबई में महज 48 वोट से हुआ फैसला; पढ़ें सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत किस-किस की
300
SHARES
714
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पूरी हो गई है। सभी 543 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी जहां अकेले बहुमत तक नहीं पहुंच सकी वहीं विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को खासी मजबूती मिली है। बावजूद इसके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनती दिख रही है। खुद प्रधानमंत्री मोदी सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त दिखे। आज आए परिणामों में कई जीत-हार बड़ी रोचक रहीं। हम आपको उन पांच उम्मीदवारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 2024 के आम चुनाव में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत दर्ज की है।

1. शंकर लालवानी (भाजपा)- इंदौर (मध्य प्रदेश) ने 1175092 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 1226751 मत मिले। 

2. रकीबुल हुसैन (कांग्रेस)- असम के धुबरी से 10.12 लाख के अंतर से जीत हासिल की।

 3. शिवराज सिंह चौहान (भाजपा)- मध्य प्रदेश के विदिशा से 8.21 लाख वोटों से जीत दर्ज की।

 4. सीआर पाटिल (भाजपा) – नवसारी सीट (गुजरात) पर लगातार दूसरे आम चुनाव में बड़े मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार को 773551 मतों के अंतर से हराया। उन्हें कुल 1031065 वोट मिले। 

 5. अमित शाह (भाजपा)-  गांधीनगर सीट पर 7.44 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

अब उन पांच उम्मीदवारों पर भी नजर डालते हैं, जिन्होंने सबसे कम मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।

 1. रविंद्र दात्ताराम वायकर (शिवसेना)-  महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर मात्र 48 मतों के अंतर से विजयी हुए। उन्हें कुल 452644 मत मिले। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के अमोल गजानन कीर्तिकर (452596 वोट) को हराया। 

 2. अडूर प्रकाश (कांग्रेस)-  केरल की अत्तिंगल सीट से 684 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 328051 मत मिले। उन्होंने माकपा के वी. जॉय (327367 वोट) को हराया। 

3. भोजराज नाग (भाजपा)- छत्तीसगढ़ की कांकेर सीट पर 1884 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 597624 मत मिले। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर (595740 वोट) को हराया। 

 4. मनीष तिवारी (कांग्रेस)- चंडीगढ़ सीट पर 2504 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 216657 मत मिले।  उन्होंने भाजपा के संजय टंडन (214153 वोट) को हराया। 

5. मुहम्मद हमदुल्ला सईद (कांग्रेस) – लक्षद्वीप सीट पर 2647 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 25726 मत मिले। उन्होंने राकांपा (शरद पवार) के उम्मीदवार मुहम्मद फैजल ( 23079 वोट) को हराया। 

5000 से कम मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले अन्य उम्मीदवार
महेश राजपूत (भाजपा)- उत्तर प्रदेश की फर्रूखाबाद सीट पर 2678 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 487963 मत मिले। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नवल किशोर शाक्या (485285 वोट) को हराया। 

शेर सिंह घुबाया (कांग्रेस)- उत्तर प्रदेश की फिरोजपुर सीट पर 3242 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 266626 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जगदीप सिंह काका बरार (आम आदमी पार्टी) को 263384 मत मिले। 

बछव शोभा दिनेश (कांग्रेस)- महाराष्ट्र की धुले सीट पर 3831 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 583866 वोट मिले। उन्होंने भाजपा के भमरे सुभाष रामराव (580035) को हराया। 

कमलेश पासवान (भाजपा)- पश्चिम बंगाल की बांसगांव सीट पर 3150 मतों के अंतर से जीत मिली। उन्हें कुल 42,8693 मत मिले। उन्होंने कांग्रेस के सदल प्रसाद (425543) को हराया। 

प्रवीण पटेल (भाजपा)- उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट पर 4332 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 452600 वोट मिले। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अमर नाथ सिंह मौर्य (448268 वोट) को हराया।  

अरुणा डीके (भाजपा)- तेलंगाना की महबूबनगर सीट पर 4500 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 510747 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के चल्ला वामशी चंद रेड्डी (506247 वोट) को हराया। 

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 545 में 303 सीट पर जीत दर्ज की थी। पिछले आम चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले पांच उम्मीदवारों के बारे में जानते हैं। 

1. सीआर पाटिल (भाजपा) गुजरात की नवसारी सीट पर कांग्रेस के धर्मेश पटेल को सबसे ज्यादा  6,89,668 मतों के बड़े अंतर से चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे।  

2. संजय भाटिया (भाजपा) ने करनाल (हरियाणा) सीट पर  6,56,142 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया था। 

3. कृष्ण पाल गुर्जर (भाजपा) ने फरीदाबाद (हरियाणा) सीट से 6,38,239 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना को हराया था। 

4. सुभाष चंद्र बहेरिया (भाजपा) भीलवाड़ा (राजस्थान) सीट से  6,12,000 मतों के अंतर से जीत हासिल करने में सफल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के राम पाल शर्मा को हराया था। 

5. रंजनबेन भट (भाजपा)  को वडोदरा (गुजरात) सीट से 5,89,177 मतों के अंतर से जीत मिली थी। उन्होंने कांग्रेस के प्रशांत पटेल को हराया था।

Tags: Indian news 20
Previous Post

Lok Sabha Result 2024: पहली बार गठबंधन सरकार से होगा पीएम मोदी का सामना; बड़े एजेंडे पर पड़ेगा असर

Next Post

70 KM की स्पीड से आएगा तूफान, इन राज्यों में गरज के साथ बरसेंगे बादल, मुंबई में प्री मानसून का दस्तक

indian news 20

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Instagram Post

    The Instagram Access Token is expired, Go to the Customizer > JNews : Social, Like & View > Instagram Feed Setting, to refresh it.
  • Trending
  • Comments
  • Latest
युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

August 19, 2020
सरकार की तरफ से भेजी गेहूँ सरकारी अफ़सर अवतार सिंह रंगरा की देख रेख नीचे वंडी

सरकार की तरफ से भेजी गेहूँ सरकारी अफ़सर अवतार सिंह रंगरा की देख रेख नीचे वंडी

September 2, 2020
आप सभी देश देशवासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

आप सभी देश देशवासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

August 15, 2021
न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला पहुंची सीओ चायल की शरण में.

न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला पहुंची सीओ चायल की शरण में.

September 27, 2021
ए0डी0जी0 जोन एवं मण्डलायुक्त ने मौनी अमावस्या के पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ए0डी0जी0 जोन एवं मण्डलायुक्त ने मौनी अमावस्या के पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

1

कौशांबी

0

चायल अंग्रेजी शराब दुकान की बल्ले -बल्ले आबकारी को सूंघा शॉप

0

मदद

0

MCA ke CRC Vibhag me SPICe+ Rejections Me Galat Provisions: Company Incorporation Me Delay Se Professionals Pareshan

July 9, 2026

Saharsa ke Matsyagandha mein ek naye yug ki shuruat ho rahi hai. Yahan vishv-stariya Glass Bridge (शीशे का पुल) ka nirmaan karya tezi se chal raha hai. Yeh adhunik takneek aur paryatan ka ek anokha sangam hoga, jo hamare shahar ki sundarta mein chaar chand laga dega.”

March 27, 2026

March 26, 2026
मेजा की धरती पर करवरिया का शक्ति प्रदर्शन!

मेजा की धरती पर करवरिया का शक्ति प्रदर्शन!

January 27, 2026

Recent News

About Us

इंडियन News 20

एक भरोसेमंद न्यूज वेबसाइट ,आपको रखे सबसे आगे ,हमेशा सच के साथ ,जायदा जानकारी के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ,धन्यवाद्|

Browse by Category

  •  उत्तराखंड
  • Bihar
  • kashmir
  • Other
  • Top Headlines
  • west bengal
  • world
  • उत्तर प्रदेश
  • कर्नाटक
  • कौशांबी
  • खेल
  • गुजरात
  • चेन्नई
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • दिनभर की बड़ी खबरें
  • दिल्ली
  • देश
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • हरयाणा

Address:

New Ashok Nagar, New Delhi, India – 110096

Recent News

MCA ke CRC Vibhag me SPICe+ Rejections Me Galat Provisions: Company Incorporation Me Delay Se Professionals Pareshan

July 9, 2026

Saharsa ke Matsyagandha mein ek naye yug ki shuruat ho rahi hai. Yahan vishv-stariya Glass Bridge (शीशे का पुल) ka nirmaan karya tezi se chal raha hai. Yeh adhunik takneek aur paryatan ka ek anokha sangam hoga, jo hamare shahar ki sundarta mein chaar chand laga dega.”

March 27, 2026
  • About
  • Contact

Copyright © 2022 India News 20. Manage and Design by .

No Result
View All Result
  • Home
  • India(देश)
    • Delhi(दिल्ली)
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
      • कौशांबी
    • झारखंड
  • About Us
  • Contact Us
  • Our Achievements
  • Chairman and Editor in Chief
  • Helping Dreams Welfare Society
  • Employee Overall Satisfaction Survey Form

Copyright © 2022 India News 20. Manage and Design by .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In