महाराष्ट्र के औरंगाबाद, नांदेड़ , सोलापुर , जालना और परभणी में भी पीएफआई के ठिकानों पर छापा मारा है. इस कार्रवाई में एटीएस और स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से आज यानि मंगलवार को देश के अलग-अलग राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कई ठिकानों पर फिर से छापेमारी की गई. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, केरल, गुजरात, कर्नाटक और असम में एनआईए के छापे से पीएफआई से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया. मध्यप्रदेश में जांच एजेंसी ने इंदौर और भोपाल में छापा मारा. इंदौर से पीएफआई के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है. इनमें तौसीफ अहमद, यूसुफ मौलानी, दानिश गौरी शामिल हैं. वहीं, अब्दुल रउफ को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने पीएफआई से जुड़े 30 लोगों की गिरफ्तार किया है.











