बरेली में सब्जी विक्रेता का ठेले पर पेशाब करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जनकपुरी पार्क के नजदीक कार सवार लोगों ने पकड़कर सब्जी विक्रेता को प्रेमनगर थाना पुलिस को सौंप दिया है।
एक सब्जी विक्रेता को कुछ लोगों ने सब्जी लदे ठेले पर पेशाब करते पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूरे मामले का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में हिंदू जागरण मंच के नेता कर्मचारी नगर रोड निवासी दुर्गेश कुमार गुप्ता की ओर से थाना प्रेमनगर में सब्जी विक्रेता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।











