उत्तर भारत में कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेकदिल्ली के अलावा आज गुजरात के अहमदाबाद सहित कई जिलों और मध्य प्रदेश में भोपाल सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि महाराष्ट्र में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं पंजाब चंडीगढ़ हरियाणा में भी हल्की/मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा और उत्तराखंड के कई इलाकों में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।

दिल्ली में आज भी बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, आज (1 फरवरी) भी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश की उम्मीद है।