AMNL की सब्सिडियरी (पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी) VCPL के पास RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड का वॉरंट है, जो उन्हें RRPR में 99.99% हिस्सेदारी में बदलने का अधिकार देता है। वॉरंट का मतलब एक फाइनेंशियल कॉन्ट्रेक्ट है, जो एक्सपायरेशन से पहले एक निश्चित कीमत पर इक्विटी खरीदने या बेचने का अधिकार देता है।

अडाणी के ऐलान के दो घंटे बाद NDTV की CEO बोलीं- हमें जानकारी ही नहीं
अडाणी ग्रुप ने शाम को करीब 6 बजकर 10 मिनट पर NDTV में स्टेक लेने का ऐलान किया। इसके करीब दो घंटे बाद NDTV की CEO ने इंटरनल मेल जारी करके कहा कि अडाणी की तरफ से मीडिया ग्रुप में स्टेक लेने की खबर चौंकाने वाली है। इस बारे में हमें न कोई जानकारी दी गई और न ही कोई बातचीत की गई है। ग्रुप की CEO ने इस मामले में रेगुलेटरी और कानूनी कदम उठाने की बात भी कही है।

NDTV में सबसे बड़ी हिस्सेदारी प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय की है। ग्रुप में दोनों की कुल मिलाकर 32.26% सीधी हिस्सेदारी है। वहीं, जिस RRPR कंपनी को खरीदने की बात अडाणी ग्रुप ने कही है, वह भी प्रणॉय और राधिका के मालिकाना हक में ही है। नीचे दिए ग्राफिक के जरिए NDTV ग्रुप में 5% से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले व्यक्तियों, कंपनियों और समूहों के बारे में जान सकते हैं…