IPS श्वेता सुगाथन ने की अगवानी
आज पूरा देश हर्षोल्लास से 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सभी सेनाएं सशस्त्र सेनाएं व पुलिस बल गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले रहे हैं। इस बार दिल्ली पुलिस के महिला दस्ते ने गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया जो 75 सालों में पहली बार है।
नई दिल्ली। आज पूरा देश हर्षोल्लास से 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सभी सेनाएं, सशस्त्र सेनाएं व पुलिस बल गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले रहे हैं।

1950 से दिल्ली पुलिस ले रही परेड में हिस्सा, जीते 15 अवॉर्ड
75 वर्षों में पहली बार है जब दिल्ली पुलिस का महिला दस्ता परेड में शामिल हो रहा है। वर्ष 2019 और 2021 बैच की महिला सिपाही दस्ते में शामिल रहीं। यह जानना दिलचस्प होगा कि दिल्ली पुलिस गणतंत्र दिवस परेड में 1950 से ही हिस्सा ले रही है और इसने 15 बार बेस्ट मार्चिंग दस्ते का खिताब जीता है।