सामने आई ये बड़ी वजह
बता दें कि कर्तव्य पथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ध्वजारोहण के साथ ही समारोह की शुरुआत और लगभग दो दर्जन से अधिक झाकियां निकाली गई। इसमें 16 राज्यों की अद्भुत झांकियां भी थीं। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे जिसमें VIP VVIP और आम जनता शामिल है। हालांकि विपक्ष के शीर्ष अधिकारियों को परेड से दूरी बनाते हुए देखा गया है।

दरअसल, विपक्षी नेताओं ने विभिन्न स्थानों और समारोहों में ध्वजारोहण किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, तो वहीं लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी के लिए उत्तर बंगाल में हैं। सूत्रों का कहना है कि अलग-अलग कारणों से विपक्षी नेता इस समारोह में शामिल नहीं हुए हैं।











