75th Republic Day 2024 देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विकसित भारत की झलक दिखाई दे रही है। आज की इस परेड में अनंत सूत्र नामक एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कर्तव्य पथ के दोनों ओर ऊंचे-ऊंचे लकड़ी के फ्रेम में साड़ियों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें 150 साल पुरानी साड़ी भी शामिल हैं।

अमृत महोत्सव ने एक्स पर ‘अनंत सूत्र’ का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि संस्कृति मंत्रालय की पहल से इस गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर #AnantaSutra के माध्यम से दर्शायी जा रही है- देश की समृद्ध वस्त्र कला की प्रतीक साड़ियां। आगे कहा गया,