देश को मिल रही नई पहचान
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह नया घटनाक्रम बताता है कि किस तरह से आर्थिक और सामाजिक बदलाव सऊदी अरब को नई पहचान दे रहा है। इसकी एक वजह सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) की तरफ से शुरू किए गए वो प्रोग्राम भी हैं जिनका मकसद देश को नई शक्लो सूरत में ढालना है। अलमाजेद रेजीडेंस को डेवलप करने वाले अलमाजेद कहते हैं कि अब यहां पर लोगों की सोच बदल रही है। वो सऊदी के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर हैं। उनका कहना था कि सऊदी अरब के कुछ लोगों ने अब इस फर्म की उस स्टाइल को अपनाया है जो खुली हुई है और क्रिएटिव है।

मोहम्मद बिन सलमान के पास सत्ता का केंद्र बिंदु एक कर दिया है। जब से उनके पिता ने उनका कद बढ़ाया है तब से उनका राजनीतिक दबदबा भी बढ़ा है। साल 2015 में किंग सलमान ने उन्हें क्राउन प्रिंस घोषित किया था। मोहम्मद बिन सलमान ने मनोरंजन पर लगे प्रतिबंधों में या तो राहत दी या फिर उन्हें खत्म कर दिया था। इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों के एक साथ होने पर भी लगा प्रतिबंध खत्म कर दिया गया। साथ ही अब वो ऐसी कोशिशों को आगे बढ़ा रहे हैं जिसके तहत तेल पर निर्भरता को कम किया जा सके।