Sunday, October 5, 2025
इंडियन News 20
  • Home
  • India(देश)
    • Delhi(दिल्ली)
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
      • कौशांबी
    • झारखंड
  • About Us
  • Contact Us
  • Our Achievements
  • Chairman and Editor in Chief
  • Helping Dreams Welfare Society
  • Employee Overall Satisfaction Survey Form
No Result
View All Result

Social Spot Media Social Spot Media Social Spot Media
ADVERTISEMENT
Home Top Headlines

Mahakumbh 2025: नागा अपना अंतिम संस्कार स्वयं करते हैं, लेकिन जब इनकी मौत होती है तो उसके बाद क्या?

indian news 20 by indian news 20
January 28, 2025
in Top Headlines, देश, प्रयागराज
255 2
0
Mahakumbh 2025: नागा अपना अंतिम संस्कार स्वयं करते हैं, लेकिन जब इनकी मौत होती है तो उसके बाद क्या?
292
SHARES
695
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महाकुंभ की गलियां मुक्ति के मार्ग की ओर भी ले जाती हैं। आपको यहां बहुत सारे ऐसे लोग मिल जाते हैं, जो जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति पाना चाहते हैं। यहां साधना के ऐसे माध्यमों को खोजने की कोशिश होती है, जिससे 84 लाख योनियों में जन्म लेने के चक्र से मुक्ति पाई जा सके। महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित पद्म पुराण में 84 लाख योनियों का वर्णन मिलता है। इसमें यह भी बताया गया है कि 30 लाख योनियां धरती पर रहने वाले जीव-जंतुओं की हैं। 20 लाख योनियां पेड़ पौधों पर रहने वाले जीव जंतु की। 11 लाख योनियां कीड़े-मकोड़ों की और 9 लाख योनियां जल में रहने वाले जीव जंतुओं की हैं। इसके साथ ही 10 लाख योनियां आकाश में उड़ने वाले पक्षियों की हैं और बाकी 4 लाख योनियां मनुष्य की होती हैं। आमतौर पर माना जाता है कि मुक्ति के लिए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया से गुजरना होता है, तो ऐसे में मन में सवाल उठता है कि नागा संन्यासियों का जब अंतिम संस्कार नहीं होता तो वो मुक्ति कैसे प्राप्त करते हैं?

इन सब सवालों को लेकर जूना अखाड़ा के श्री वैभव गिरी से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि यह बात सही है कि नागा संन्यासियों को जलाया नहीं जाता। नागा संन्यासी को या तो जल समाधि दी जाती है या फिर उन्हें फिर उन्हें भू-समाधि दी जाती है। कई बार नागा संन्यासी खुद भी इस बात की इच्छा जाहिर कर देते हैं कि उनके शरीर को त्यागने के बाद उनके साथ इन दोनों प्रक्रियाओं में से कौन सी की जाए। लेकिन उससे पहले नागा को विधिवत एक प्रक्रिया से गुजारा जाता है।

नागा साधु अपनी मां गंगा से मिलने के पहले 21 शृंगार करते हैं, लेकिन जब वो शरीर को त्याग देते हैं तो फिर उनके 17 शृंगार किए जाते हैं। 21 शृंगार में प्रवचन और मुधुर वाणी भी है जो मृत्यु के शृंगार में शामिल नहीं होते हैं। इसके साथ ही साधना और सेवा नाम के दो शृंगार को भी हटा दिया जाता है।

Naga Sadhu

इसके बाद होने वाले शृंगार इस प्रकार हैं- 
भभूत : क्षणभंगुर जीवन की सत्यता का आभास कराती है भभूत। इसे मौत के बाद भी नागा साधु के शरीर पर मलते हैं।
चंदन : हलाहल का पान करने वाले भगवान शिव को चंदन अर्पित किया जाता है। नागा साधु भी हाथ, माथे और गले में चंदन का लेप लगाते हैं।
रुद्राक्ष : रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है। नागा साधु सिर, गले और बाजुओं में रुद्राक्ष की माला धारण करते हैं।
तिलक : माथे पर लंबा तिलक भक्ति का प्रतीक होता है।
सूरमा : नागा साधु आंखों का शृंगार सूरमा से करते हैं।
कड़ा : नागा साधु हाथों व पैरों में कड़ा पीतल, तांबें, सोने या चांदी के अलावा लोहे का कड़ा पहनते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव भी पैरों में कड़ा धारण करते हैं।

चिमटा : चिमटा एक तरह से नागा साधुओं का अस्त्र भी माना जाता है। नागा साधु हमेशा हाथ में चिमटा रखते हैं।
डमरू : भगवान शिव का सबसे प्रिय वाद्य डमरू भी नागा साधुओं के शृंगार का हिस्सा है।
कमंडल : जल लेकर चलने के लिए नागा साधु अपने साथ कमंडल भी धारण करते हैं।
जटा : नागा साधुओं की जटाएं भी एकदम अनोखी होती हैं। प्राकृतिक तरीके से गुथी हुई जटाओं को पांच बार लपेटकर पंचकेश शृंगार किया जाता है।
लंगोट : भगवा रंग की लंगोट को नागा साधु धारण करते हैं।

अंगूठी : नागा साधु हाथों में कई प्रकार की अंगूठियां धारण करते हैं। हर एक अंगूठी किसी न किसी बात का प्रतीक होती है।
रोली : नागा साधु के माथे पर भभूत के अलावा रोली का लेप भी लगाया जाता है।
कुंडल : नागा साधु कानों में चांदी या सोने के बड़े-बड़े कुंडल धारण करते हैं, जो सूर्य और चंद्रमा के प्रतीक माने जाते हैं।
माला : नागा साधुओं की कमर में माला भी उनके शृंगार का हिस्सा होती है।

सिंहासन पर बैठाकर दी जाती है समाधि
इसके बाद उन्हें सिंहासन पर बैठाया जाता है, चूंकि मृत शरीर को बैठने में दिक्कत होती है तो उन्हें सिंहासन के साथ बांध दिया जाता है। अंत में नागा संन्यासी की जैसी इच्छा होती है उसके अनुसार उन्हें जल समाधि या भू-समाधि दे दी जाती है। एक बार सिंहासन पर बैठाने के बाद उन्हें उतारा नहीं जाता बल्कि सिंहासन के साथ ही समाधि दे दी जाती है।

Tags: #indiannews20big breaking Indian news 20Indian news 20uttar Pradesh
Previous Post

फिर लौट रही ठंड; उत्तर भारत में शीतलहर, दिल्ली में चार दिनों में सबसे कम तापमान; कोहरे का भी अलर्ट

Next Post

झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर हमला, उपद्रवी जमकर करते रहे पथराव, यात्री दहशत में दिखे

indian news 20

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Instagram Post

    The Instagram Access Token is expired, Go to the Customizer > JNews : Social, Like & View > Instagram Feed Setting, to refresh it.
  • Trending
  • Comments
  • Latest
युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

August 19, 2020
सरकार की तरफ से भेजी गेहूँ सरकारी अफ़सर अवतार सिंह रंगरा की देख रेख नीचे वंडी

सरकार की तरफ से भेजी गेहूँ सरकारी अफ़सर अवतार सिंह रंगरा की देख रेख नीचे वंडी

September 2, 2020
आप सभी देश देशवासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

आप सभी देश देशवासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

August 15, 2021
न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला पहुंची सीओ चायल की शरण में.

न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला पहुंची सीओ चायल की शरण में.

September 27, 2021
ए0डी0जी0 जोन एवं मण्डलायुक्त ने मौनी अमावस्या के पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ए0डी0जी0 जोन एवं मण्डलायुक्त ने मौनी अमावस्या के पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

1

कौशांबी

0

चायल अंग्रेजी शराब दुकान की बल्ले -बल्ले आबकारी को सूंघा शॉप

0

मदद

0
छात्रों से रैगिंग-यौन उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, UGC को दिए कड़े निर्देश.

छात्रों से रैगिंग-यौन उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, UGC को दिए कड़े निर्देश.

September 15, 2025
पहले डेयरी अब मक्का… टैरिफ के मुद्दे पर भारत पर बढ़ता अमेरिकी दबाव..

पहले डेयरी अब मक्का… टैरिफ के मुद्दे पर भारत पर बढ़ता अमेरिकी दबाव..

September 15, 2025
अब NDA छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा…पीएम के सामने बोले नीतीश..

अब NDA छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा…पीएम के सामने बोले नीतीश..

September 15, 2025
पूरे वक्फ कानून पर रोक नहीं, 3 बदलावों पर स्टे..

पूरे वक्फ कानून पर रोक नहीं, 3 बदलावों पर स्टे..

September 15, 2025

Recent News

About Us

इंडियन News 20

एक भरोसेमंद न्यूज वेबसाइट ,आपको रखे सबसे आगे ,हमेशा सच के साथ ,जायदा जानकारी के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ,धन्यवाद्|

Browse by Category

  •  उत्तराखंड
  • Bihar
  • kashmir
  • Other
  • Top Headlines
  • west bengal
  • world
  • उत्तर प्रदेश
  • कर्नाटक
  • कौशांबी
  • खेल
  • गुजरात
  • चेन्नई
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • दिनभर की बड़ी खबरें
  • दिल्ली
  • देश
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • हरयाणा

Address:

New Ashok Nagar, New Delhi, India – 110096

Recent News

छात्रों से रैगिंग-यौन उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, UGC को दिए कड़े निर्देश.

छात्रों से रैगिंग-यौन उत्पीड़न पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, UGC को दिए कड़े निर्देश.

September 15, 2025
पहले डेयरी अब मक्का… टैरिफ के मुद्दे पर भारत पर बढ़ता अमेरिकी दबाव..

पहले डेयरी अब मक्का… टैरिफ के मुद्दे पर भारत पर बढ़ता अमेरिकी दबाव..

September 15, 2025
  • About
  • Contact

Copyright © 2022 India News 20. Manage and Design by .

No Result
View All Result
  • Home
  • India(देश)
    • Delhi(दिल्ली)
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
      • कौशांबी
    • झारखंड
  • About Us
  • Contact Us
  • Our Achievements
  • Chairman and Editor in Chief
  • Helping Dreams Welfare Society
  • Employee Overall Satisfaction Survey Form

Copyright © 2022 India News 20. Manage and Design by .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In