MP News: अंधविश्वास ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक महिला की जान ले ली। भूत भगाने के नाम पर दो तांत्रिकों ने एक महिला को तब तक पीटा जब तक वो बेहोश नहीं हो गई, इसके बाद उसकी मौत हो गई। पिटाई इतनी बेदर्द तरीके से की गई कि जानकार आप हक्का-बक्का रह जाएंगे.
MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो तांत्रिकों ने भूत भगाने के नाम पर महिला के शरीर पर कई जगह दांतों से काटा और बेरहमी से पीटा है। पिटाई भी ऐसी कि महिला की मौत हो गई। बेरहमी से पिटाई के दौरान महिला की पसलियां, गर्दन और रीढ़ की हडि्डयां टूट गईं। हार्ट और फेफड़ों में भी गंभीर चोंटें आई। दोनों तांत्रिकों ने बेरहमी से महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। खबरों के मुताबिक, कटंगी से करीब 2 किमी दूर ग्राम चिचगांव कोल्हापुर में परिजन एक महिला को झाड़-फूंक करवाने ले गए थे।