दिल्ली के रामलीला मैदान में आज संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से एक बड़ी महारैली बुलाई गई है। यहां पर एक बड़ी किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) होने जा रही है। इस किसान महापंचायत का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। इसके मद्देजनर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) द्वारा राजधानी में सुरक्षा के सख्त बंदोस्त किए गए हैं।
किसान महापंचायत को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने लोगों को कई रास्तों से होकर जाने से बचने की सलाह दी है और साथ ही कहा कि लोग जारी एडवाइजरी को मानें।
बॉर्डरों पर सख्त पहरा
चिल्ला बॉर्डर (Chilla Border) पर सुरक्षा व्यवस्था पर डीआइजी अपर. सीपी (एल एंड ओ), शिवहरि मीना ने कहा कि सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है। उन्होंने कहा कि हम किसान नेताओं से बात कर रहे हैं।
