उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो बीएमसी का चुनाव एक महीने के भीतर करवा कर दिखाएं. इधर-उधर के दांव ना आजमाएं. कुश्ती उन्हें भी आती है.
मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव जीतने के खयाल से पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई आने वाले हैं. इस बार लड़ाई भीषण होगी. काम पर लगो. शिवसेना का भगवा फड़का दो. उन्होंने हिंदू -मुसलमान करना शुरू किया. आज मुस्लिम भाई भी हमारे साथ हैं. उन्होंने मराठी-गैरमराठी की लड़ाई शुरू की. आज गैर मराठी भी हमारे साथ हैं. क्योंकि जब मैं मुख्यमंत्री था तब कोरोना काल में इंसान-इंसान में भेद नहीं किया. ये सबने देखा है. शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इन शब्दों में आज मुंबई की रैली में बीजेपी और शिंदे गुट पर जोरदार हमले किए.











