Bhagwant Mann News: बादल ने ये भी कहा कि हैरानी की बात है कि पंजाब सरकार इन रिपोर्ट्स पर चुप है। अरविंद केजरीवाल को इस मुद्दे को लेकर सफाई देनी चाहिए। भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है।
Bhagwant Mann News: पंजाब के सीएम भगवंत मान को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल द्वारा जो ट्वीट किया गया, उस पर हंगामा हो गया है। बादल ने ट्वीट किया, ‘सह-यात्रियों के हवाले से मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि पंजाब CM भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया क्योंकि वे बहुत नशे में थे और चलने की हालत में भी नहीं थे। इस वजह से 4 घंटे फ्लाइट में देरी हुई। वह AAP के नेशनल अधिवेशन में शामिल नहीं हो सके। ऐसी रिपोर्ट पंजाबियों को शर्मिंदा करती हैं।” सुखबीर सिंह बादल द्वारा किए गए ट्वीट के बाद से सियासी गलियारों में ये बहस तेज हो गई है कि क्या सच में भगवंत मान नशे में थे?