शाहगंज के खेरिया मोड़ स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल में बुधवार तड़के आग लग गई। अग्निकांड में दो मरीजों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर है। उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज के खेरिया मोड़ स्थित आर. मधुराज हॉस्पिटल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगने से हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल और शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने किसी तरह एक घंटे बाद चार लोगों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल संचालक परिवार सहित दूसरी मंजिल पर फंस गए।