दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को गिराने की साजिश चल रही है। दिल्ली में एक बार फिर से ऑपरेशन लोटस चलाया जा रहा है। भाजपा आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों के संपर्क में है और 25 करोड़ रुपये देने की बात भी कह रही है। यह आरोप दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर लगाए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा कर भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही आज मंत्री आतिशी ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला किया है।