Amethi Candidate KL Sharma Profile: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा भाजपा की स्मृति ईरानी को करारी शिकस्त देते दिख रहे हैं। शर्मा गांधी परिवार के विश्वासपात्रों में शामिल हैं और राजीव गांधी के समय से ही वे कांग्रेस जुड़े हुए हैं। आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं…

Amethi Candidate KL Sharma Profile: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना चल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश की हॉट सीट अमेठी में भाजपा को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है, क्योंकि केंद्रीय मंत्री और अमेठी से उम्मीदवार स्मृति ईरानी 30 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं और कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा बहुत बड़ी लीड बनाए हुए हैं।
कांग्रेस ने इस बार अमेठी से राहुल गांधी का टिकट काटकर किशोरी लाल शर्मा पर भरोसा जताया था और वे पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं। पूरे देश की नजरें इस सीट पर टिकी हैं। अमेठी में 5वें चरण में 20 मई को वोटिंग हुई थी और इस सीट को लेकर सियासत काफी गरमाई थी, ऐसे में आइए अब जानते हैं कि KL शर्मा कौन हैं, जो कांग्रेस को बड़ी जीत दिला रहे हैं।