दिल्ली पुलिस ने 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली को लेकर एनओसी जारी कर दिया है। इसमें पुलिस ने 20 हजार लोगों के जुटने की अनुमति दी है। इसकी अवधि साढ़े पांच घंटे की होगी। यह रैली साढ़े 9 बजे से लेकर 2 बजे तक चलेगी। इसके लिए रामलीला मैदान में लाउडस्पीकर के साथ रैली को तमाम नेता संबोधित कर सकेंगे।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को राम लीला मैदान में महारैली करने की अनुमति मिल गई है। इसमें I.N.D.I.A. गठबंधन के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव, महबूबा मुफ्ती शामिल हैं। बता दें, सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप ने इस महारैली की घोषणा की थी।
