पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरधुवा श्री आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में थाना सरधुवा एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25,000/- रुपये के इनामियां/फिरौती हेतु अपहरण कर हत्या का वांछित, कुख्यात अन्तर्राज्जीय अपराधी को अवैध तमंचा,कारतूस व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
आशीष पटेल उर्फ दस्सा पुत्र शिवपूजन सिंह निवासी चित्रागोकुलपुर, सीतापुर, थाना कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0स0 158/2018 धारा 341,397,327,323,506,34 भादवि0 थाना नयागांव सतना म0प्र0
2.मु0अ0स0 107/2019 धारा 395,397 भादवि0 व 11/13 एडी एक्ट थाना नयागांव सतना म0प्र0
3.मु0अ0स0 126/2020 धारा 25/27 आयुध अधिनियम व 11/13 एडी एक्ट थाना नयागांव सतना म0प्र0
4.मु0अ0स0 158/2018 धारा 341,397,327,323,506,34 भादवि0 थाना नयागांव सतना म0प्र0
5.मु0अ0स0 08/2021 धारा 147,149,341,294,323,506 भादवि0 थाना नयागांव सतना म0प्र0
6.मु0अ0स0 09/2021 धारा 147,149,294,323,506 भादवि0 थाना नयागांव सतना म0प्र0
7.चालानी क्रमांक संख्या 39/2023 धारा 110(6) जा0फौ0 थाना नयागांव सतना म0प्र0
8.मु0अ0स0 02/2021 धारा 302,394120बी भादवि0 थाना फतेहगंज जनपद बांदा उ0प्र0
9.मु0अ0स0 06/2021 धारा 03/25 आर्म्स एक्ट थाना फतेहगंज जनपद बांदा उ0प्र0
10.मु0अ0स0 314/2019 धारा 147,323,504 भादवि0 व 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली कर्वी चित्रकूट
11.मु0अ0स0 24/2024 धारा 364ए,302,201 भादवि0 व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट थाना रैपुरा चित्रकूट उ0प्र0
12.मु0अ0सं0 50/2024 धारा 307(पुलिस मुठभेड़),411,419,420,467,468,471 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरधुवा चित्रकूट
बरामदगी-
(1).01 अदद तमंचा 315 बोर
(2).02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
(3).01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
(4).मोटरसाइकिल BAJAJ CT 100 रंग काला लाल बिना नम्बर प्लेट
गिरफ्तारी का स्थान व समयः-
स्थान- सरधुवा कमासिन मार्ग पर ग्राम लमियारी के पास बंधे व पिलर के पास बहद ग्राम लमियारी थाना सरधुवा जनपद चित्रकूट, दिनाँक 27/28.03.2024 की रात समय-03.48
घटना का संक्षिप्त विवरणः-

गिरफ्तारशुदा इनामियां अपराधी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कस्बा व थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट निवासी श्री राजधर के पुत्र का अपहण कर 50 लाख रुपये कि फिरौती मांगी थी एवं बाद में बालक की हत्या कर दी गयी थी, गिरफ्तार अभियुक्त के 03 साथियों को दिनाँक 13.02.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जिसके सम्बन्ध में थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट मे मु0अ0स0 24/2024 धारा 364ए,302,201 भादवि0 व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत है । घटना के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिसके गिरफ्तार पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की तरफ से 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
थाना सरधुवा की टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक सरधुवा श्री आशुतोष तिवारी
2.अपराध निरीक्षक श्री अंजनी कुमार सिंह
3.उ0नि0 श्री चन्द्रमणि पाण्डेय
4.उ0नि0 श्री शिवमणि मिश्रा
5.आरक्षी चालक राहुल पुरी
6.आरक्षी अतुल मिश्रा
7.आरक्षी दिनेश कुमार
8.आरक्षी शक्ति सिंह
एसओजी टीम के सदस्यः-
1.मुख्य आरक्षी जितेन्द्र कुमार
2.मुख्य आरक्षी नितेश समाधिया
3.आरक्षी रोहित सिंह
4.आरक्षी आशीष सिंह
5.आरक्षी रोशन सिंह
6.आरक्षी राघवेन्द्र सिंह
7.आरक्षी पवन राजपूत
8.आरक्षी गोलू भार्गव
9.आरक्षी ज्ञानेश मिश्रा
रिपोर्टर=अभिषेक ओबेरॉय
जिला महासचिव पत्रकार समाज कल्याण समिति
कर्वी चित्रकूट