Bihar Politics बिहार की सियासत में एक बार फिर से भूचाल आ गया है। बीजेपी और आरजेडी की बैठक लगातार जारी है। बीजेपी जहां नीतीश कुमार को अपने पाले में करने के लिए जी जान से जुट गई है। वही आरजेडी भी सरकार बचाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। हालांकि तेजस्वी यादव एक समीकरण के तहत सरकार बचा भी सकते हैं।

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा परिवारवाद पर हमला बोलने के बाद महागठबंधन में दरार आ गई है। नीतीश कुमार ने जहां कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है वहीं अब तेजस्वी ने भी मुख्यमंत्री से दूरी बना ली है। अब सवाल उठ रहा है कि अगर नीतीश कुमार एनडीए के साथ जाते हैं तो फिर महागठबंधन सरकार का क्या होगा?
क्या तेजस्वी यादव फिर से सरकार बनाएंगे। तो चलिए आज की मौजूदा समीकरण से समझने की कोशिश करते हैं कि अगर नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया तब इस परिस्थिति में क्या होगा?











