Today कोल्ड डे से कई राज्यों में ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कई राज्यों में तो कोहरा भी मुसीबत बढ़ा सकता है। राजधानी दिल्ली में आज गंभीर कोल्ड डे चलते ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो आज और कल कोल्ड डे ही रहने वाला है। वहीं 7 जनवरी को घना कोहरा छाएगा।
जेएनएन, नई दिल्ली। Weather Update Today उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रहा है। शीतलहर के साथ पारे में भी गिरावट आई है। कोल्ड डे से कई राज्यों में ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कई राज्यों में तो कोहरा भी मुसीबत बढ़ा सकता है।

राजधानी दिल्ली में आज गंभीर कोल्ड डे चलते ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो आज और कल कोल्ड डे ही रहने वाला है। वहीं 7 जनवरी को घना कोहरा छाएगा। इसके अगले दिन बारिश की भी संभावना जताई गई है।
यूपी के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर का क्रम जारी है। राज्य के कई इलाकों में आज घना कोहरा छाया रहा। लखनऊ समेत कई शहरों में आज पारा गिरा है और ठंडी हवाएं चल रही है।