*कौशाम्बी :-* प्रयागराज के रिजर्व पुलिस लाइन्स में त्रिदिवसीय 63 वी अंतर्जनपदीय वैज्ञानिक अनुसंधान पुलिस फ़ोटोग्राफ़ी,कम्प्यूटर एन्टी सेवोटाज चेक एवं वीडियोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह प्रतियोगिता प्रयागराज जोन के सभी जनपदों के बीच खेला गया।जिसमें सभी जनपदों के खिलाड़ियो ने बाकायदा हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कौशाम्बी जनपद की तरफ से इन्सपेक्टर राजीव तिवारी ने नेतृत्व किया।इस खेल में कौशाम्बी पुलिस में बकायदा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।शानदार खेल खेलते हुए कौशाम्बी ने पूरे जोन में पहला स्थान प्राप्त किया।यह कार्यक्रम 20 नवम्बर से 23 नवम्बर तक चला। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने डीआईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने कौशाम्बी पुलिस को सम्मानित किया।इंस्पेक्टर राजीव तिवारी को शील्ड देकर डीआईजी ने उनको सम्मानित किया।डीआईजी ने कौशाम्बी के बेहतरीन प्रदर्शन की जमकर सराहना की।वन्ही एसपी कौशाम्बी अभिनंदन ने भी इन्सपेक्टर राजीव तिवारी की प्रशंशा करते हुए उनको बधाई दी है।_