भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल का कहना है पार्टी इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए हमारी रणनीत बनकर तैयार है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ नेताओं को पंचायत दायित्व दिया गया है।
शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। ओडिशा में आम चुनाव को महज कुछ महीने का समय बचा है ऐसे में राज्यी की तीनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी हैं। शासक बीजू जनता दल ने अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी और अब जमीनी स्तर पर मतदाताओं से सीधा संपर्क बनाना आरंभ कर दिया।
वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनाव को देखते हुए अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा है कि भाजपा के नेताओं का रूख अब गावों की तरफ होगा। बीजद एवं भाजपा की ही तरह कांग्रेस भी अपने संगठन में जान फुंकने का खाका तैयार कर रही है। प्रदेश की तीनों ही प्रमुख पार्टियों चंचलता से स्पष्ट हो रहा है कि नए वर्ष के आरंभ से ही प्रदेश में राजनीतिक माहौल सरगर्म हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक बीजू जनता दल ने इस बार आम चुनाव में प्रदेश में डेढ़ करोड़ वोट अख्तियार करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। इसी हिसाब से पार्टी के नेता रणनीति तथा अपने संगठन को मजबूत बनाने में में भी जुट गए हैं। बीजद के नेता एवं कार्यकर्ता सीधे लोगों के बीच जाकर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। मैं भी बनूंगा नवीन ओडिशा का सारथी कार्यक्रम के जरिए राज्य के युवाओं को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए रणनीत तैयारः BJP
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल का कहना है पार्टी इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए हमारी रणनीत बनकर तैयार है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ नेताओं को पंचायत दायित्व दिया गया है। पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी, निर्वाचित जन प्रतिनिधि गांव-गांव जाएंगे और केन्द्र सरकार की सफलता तथा राज्य सरकार की विफलता के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे।
हालांकि बीजद एवं भाजपा की तुलना में कांग्रेस इस क्षेत्र में थोड़ा पीछे जरूर नजर आ रही है मगर पार्टी के नेता अपने संगठन को मजबूत करने में जूट गए हैं। पार्टी की तरफ से विभिन्न जिलों के लिए जिला कमेटी घोषित कर दी गई है। पार्टी ने अगले चुनाव में युवा वर्ग पर अधिक फोकस कर रही है।