दुखद समाचार… देश के जाने माने पत्रकार और जनमोर्चा अख़बार के प्रधान संपादक शीतला सिंह जी नहीं रहे।
अभी अभी उनका फैज़ाबाद के अस्पताल में निधन हो गया।जनमोर्चा अखबार के पर्याय शीतला सिंह का जाना… उन दिनों देश की मीडिया अवध की पत्रकारिता का सहारा लेती थी। अयोध्या/फैजाबाद की ग्राउंड रिपोर्टिंग से ही कोई धमाकेदार खबर हासिल होती थी।
अवध के केंद्र और राम की नगरी अयोध्या के मिजाज़ के करंट तेवर की पड़ताल करने के लिए देश के कोने-कोने से आए बड़े से बड़े पत्रकार सबसे पहले जनमोर्चा पढ़ते थे।राम आंदोलन के समय अयोध्या बाहरी मीडिया का केंद्र था और जनमोर्चा यहां का मेज़बान बनके देशभर के पत्रकारों का मददगार और मार्गदर्शक बनता था।
जनमोर्चा की विश्वसनीयता को ताकत देने वाले इस अखबार के संपादक शीतला सिंह थे। शीतला सिंह का मतलब जनमोर्चा था और जनमोर्चा का अर्थ शीतला सिंह था।