बेंगलुरु हाई कोर्ट ने ट्विटर को कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ी यात्रा के खातों को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। मामले में एमआरटी म्यूजिक ने शिकायत दर्ज कराई और यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
बेंगलुरु हाई कोर्ट ने ट्विटर को कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ी यात्रा के खातों को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का निर्देश दिए हैं। कांग्रेस पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने एमआरटी म्यूजिक द्वारा कॉपीराइट किए गए संगीत का कथित तौर पर इस्तेमाल किया है। मामले में एमआरटी म्यूजिक ने यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।