Shrikant Tyagi: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी दो महीने जेल में रहने के बाद आज घर पहुंचा है। श्रीकांत त्यागी गाड़ियों के काफिले और भारी पुलिस सुरक्षा के साथ अपने घर पहुंचा। इस दौरान उसके समर्थकों ने उसका भव्य स्वागत किया।
Shrikant Tyagi: नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को जेल से रिहा कर दिया गया है। श्रीकांत त्यागी जब अपने घर पहुंचा तो वह भारी पुलिस सुरक्षा से घिरा हुआ था। तीन दिन पहले ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी की मंजूर कर ली थी। हाईकोर्ट ने श्रीकांत त्यागी को जमानत पर जेल से रिहा किए जाने के आदेश दिए थे। अब आज जब त्यागी जेल से छूटकर घर पहुंचा तो उसका ग्रैंड वेलकम हुआ। श्रीकांत त्यागी को भारी पुलिस बल ने घेर रखा था और जब घर पहुंचा तो उसकी आरती उतारी गई।