Mulayam Singh Yadav Health News: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। अभी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है। मुलायम सिंह के लिए देशभर में दुआओं का दौर जारी है।
सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां वह क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में हैं, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है। उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है। मुलायम सिंह 24 घंटे डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। उधर, मुलायम सिंह यादव के चाहने वाले उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए दुआएं कर रहे हैं। हर कोई चाहता है कि उनका नेता जल्द स्वस्थ होकर उनके बीच आ जाए।