देश में आज से हाई स्पीड इंटरनेट के नए युग का आगाज होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी (5G) सेवाओं की लॉन्चिंग (5G Launch) कर रहे हैं। वह 1-4 अक्टूबर 2022 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। दावा किया जा रहा है कि इसके बाद डिवाइस में इंटरनेट की स्पीड 10 से 15 गुना बढ़ जाएगी।
फिलहाल यह सेवा चुनिंदा जगहों पर ही मिलेगी। पहले चरण में देश के सभी महानगरों समेत 13 शहरों में इसे शुरू किया जाएगा। और अगले कुछ सालों में क्रमिक रूप से पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। अब 4G से अपग्रेड होकर हम 5G सर्विस तक पहुंच गए हैं।











