राजस्थान सियासी संकट के बीच गहलोत के मंत्री ने सचिन पायलट को बाहरी कहा था। मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि चुनावों में बाहरी लोग आते हैं और चुनाव जीतकर चले जाते हैं।
पूरे देश की निगाहें राजस्थान की सियासत पर टिकी है। एक ही सवाल है कि गहलोत कुर्सी बचाने में कामयाब होते हैं या सचिन पायलट के सिर राजस्थान का ताज सजेगा। राजस्थान का अगला सीएम कौन होगा, इसको लेकर ही सारा पॉलिटिकल ड्रामा हुआ। गहलोत गुट के विधायक पर्यवेक्षकों के बुलाए बैठक में नहीं पहुंचे। उन्होंने पर्यवेक्षक बनकर आए अजय माकन पर पक्षपात और साजिश का आरोप लगाया। यहां तक की गहलोत गुट ने सचिन पायलट को गद्दार कहा। पायलट के लिए एक और शब्द कहा गया ‘बाहरी’। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों सचिन पायलट पर बाहरी होने का टैग लगता आया है ?











