भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार को राज्यपाल को सूचित किया था कि 27 सितंबर को विधानसभा के नियमित सत्र में पराली जलाने, वस्तु एवं सेवा कर और बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इससे पहले सुबह सत्र शुरू होने के बाद सबसे पहले दिवंगत निर्मल सिंह काहलों, डॉ. धर्मवीर अग्निहोत्री और जगजीत सिंह हारा को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विधानसभा के मौजूदा सत्र का कार्यकाल 3 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया।








