महाराष्ट्र के बीड जिले के परली के एक स्कूल टीचर ने आठवीं क्लास के 40 बच्चों की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि बच्चों ने ‘वेरी गुडमॉर्निंग’ ना कह कर ‘गुडमॉर्निंग’ कहा था.
महाराष्ट्र के बीड जिले के परली शहर के एक मास्टर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. बालाजी लक्ष्मण फड नाम के ये मास्टर श्री नागनाथ निवासी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ के बच्चों को पढ़ाते हैं. इन्होंने 40 बच्चों की पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि बच्चों ने सही तरीके से गुडमॉर्निंग नहीं कहा था. हुआ यूं कि मास्टर जी क्लासरूम में आए. बच्चे सारे खड़े हो गए. जोर से गुड मॉर्निंग कहकर मास्टर साब का अभिवादन किया. लेकिन वैसे नहीं किया जैसे कहा गया. मास्टर साब को गुस्सा आया. छड़ी उठाई और शुरू कर दी धुनाई.











