उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेडीयू का जनाधार समाप्त हो गया है. वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. बिहार जंगलराज की तरफ बढ़ रहा है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़ राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिला लिया है. उनके इस कदम के बाद बीजेपी नेता नीतीश पर निशाना साधते रहे हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि नीतीश कुमार राजनीतिक जीवन के अंत की तरफ बढ़ रहे हैं. उक्त बातें दिनेश शर्मा ने अलीगढ़ में एक बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन को करते हुए कही. दिनेश शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार का जनाधार समाप्त हो गया है. वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. वह लालू यादव के तिलिस्म में फंस गए हैं. इस तिलिस्म से निकलने से पहले ही वह राजनीति में शून्यता की तरफ बढ़ रहे हैं. अगर नीतीश उत्तर प्रदेश में आते हैं तो उनके जीवन की सबसे बड़ी हार उत्तर प्रदेश में होगी.बिहार जंगलराज की तरफ बढ़ रहा है.











