शुक्रवार को स्कूल में मारपीट के आरोपी को प्रिंसिपल ने बुलाकर सबके सामने डांट दिया था. इससे नाराज होकर आरोपी छात्र ने प्रिंसिपल के ऊपर एक के बाद एक कुल तीन गोलियां दाग दी. इसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गया था.
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में प्रिंसिपल के कमरे में घुसकर गोली मारने वाले छात्र को पुलिस ने शनिवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया है. ASP एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. रविवार को उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. शुक्रवार को स्कूल में मारपीट के आरोपी को प्रिंसिपल ने बुलाकर सबके सामने डांट दिया था. इससे नाराज होकर आरोपी छात्र ने प्रिंसिपल के ऊपर एक के बाद एक कुल तीन गोलियां दाग दी. इसके बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गया था. उधर, गंभीर रूप से जख्मी प्रिंसिपल को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर कर लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.











