ऑनलाइन फूड डिलीवरी (Online Food Delivery) फर्म जोमैटो (Zomato) अभी ऑनलाइन ऑर्डर नहीं लेने से लोगों की काफी परेशानियां बढ़ गई हैं.
ऑनलाइन फूड डिलीवरी (Online Food Delivery) फर्म जोमैटो (Zomato) अभी ऑनलाइन ऑर्डर नहीं ले रही है. दिल्ली-एनसीआर और नोएडा में भारी बारिश के बीच ऑनलाइन फूड डिलिवर करने वाले प्लेटफॉर्म Zomato ऑनलाइन ऑर्डर बंद कर अपने हाथ खड़े कर दिए हैं. दरअसल Zomato ऑनलाइन ऑर्डर स्वीकार नहीं कर रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा लगातार इसकी शिकायत करते हुए स्क्रीनशॉट मैसेज शेयर किए जा रहे हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर ग्राहकों की ओर से जो स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं उसमें लिखा है – हम वर्तमान में ऑनलाइन ऑर्डर स्वीकार नहीं कर रहे हैं. हम जल्द ही वापस आ जाएंगे. हालांकि सर्विसेज में आ रही दिक्कतों को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी.











