इस बार गुजरात में सियासत का ऊंट किस ओर करवट लेगा, इस बात को कहना अभी जल्दबाजी होगा,फिलहाल हिंदी खबर के सूत्रों के हिसाब से राज्यसभा सांसद एवं ‘आप’ गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे गुजरात का सह-प्रभारी बनाकर अरविंद केजरीवाल ने युवा कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी डाली है।
मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मैं सही रास्ते पर चलकर ईमानदारी के रास्ते पर चलकर अपनी जिम्मेदारी निभा सकूं और अपनी पार्टी की जो उम्मीदें है उस पर खरा उतर पाऊं। गुजरात में पिछले 27 साल से भाजपा की ही सरकार है।
मैं युवा पीढ़ी से आता हूं और मेरी उम्र के जितने भी लोग होंगे उन्होंने पैदा होकर अब तक भाजपा का ही शासन देखा है। गुजरात में 27 साल के शासन के बाद लोग बीजेपी की सरकार से ऊब भी गए हैं











