नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही का ही नतीजा है कि बारिश के दिनों में यहां पर जलभराव की स्थिति बन जाती है.
दिल्ली, यूपी उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों लगातार हो रही बारिश से बुरा हाल है. मध्य प्रदेश में भी लगातार बारिश का दौर जारी है.शिवपुरी जिले में हुई भारी बारिश के चलते नदी, नाले उफान पर हैं. कई निचली बस्तियों में पानी भरा हुआ है. तो वहीं जिले के कई गांवों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है. तीन दिनों से जारी लगातार हो रही बारिश ने सिंह निवास ग्राम के पास से होकर गुजरने वाले NH-45 हाइवे को जलमग्न कर दिया है.











