अभियान की शुरुआत मेजा विधानसभा के सिरसा टाउन एरिया के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हुआ| अभियान मे निरीक्षण के दौरान ढेरो समस्या सामने आई जिनमे प्रमुख्य रुप से कर्मचारियों की कमी,डॉक्टर की कमी, स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर हालत,गंदगी का अंबार,स्वास्थ केंद्र बंद स्थिति मे मिला एवं स्वास्थ्य केंद्र को असामाजिक तत्वों ने जुआ और शराब का अड्डा बना लिया है |
विधानसभा मे *#गाँव_चलो_अभियान* का नेतृत्व विधा० प्रभारी मकसूद अख्तर,रवि त्यागी,बसंत लाल बागी आदि सदस्यों द्वारा किया जा रहा है|
आज के अभियान मे प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, जी, प्रदेश सचिव अंजनी मिश्र जी, जिलाध्यक्ष डा० अल्ताफ अहमद जी , जिला महासचिव सर्वेश यादव जी,CYSS प्रदेश महासचिव अंकित परिहार जी आदि सदस्य उपस्थित हुए |