सीएम ने कहा कि इसके जरिए कर्नाटक की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है. उन्होंने कांग्रेस पर बिना आधार के सोशल मीडिया पर प्रचार करने का आरोप लगाया.
कर्नाटक कांग्रेस के ‘PayCM’ वाले पोस्टर पर राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इसके जरिए कर्नाटक की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है. उन्होंने कांग्रेस पर बिना आधार के सोशल मीडिया पर प्रचार करने का आरोप लगाया. सीएम ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मामला दर्ज करने और इसके पीछे जो भी लोग हैं उसका पता लगाने का निर्देश दिया है.
बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए सीएम बोम्मई ने कहा, ‘वे (कांग्रेस) बिना किसी आधार के सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं. मुझे और राज्य का नाम बदनाम करने के लिए इस तरह की सुनियोजित साजिशें चल रही हैं. मैंने संबंधित अधिकारियों को मामला दर्ज करने और इसके पीछे कौन है, इसका पता लगाने के लिए व्यापक जांच करने का निर्देश दिया है.











