राहुल गांधी ने 2019 के चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने इस्तीफे के साथ चार पेज की चिठ्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव में हार की जिम्मेदारी तय किए जाने की जरूरत है।
Rahul Gandhi: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तीन दिन बाद नामांकन शुरू हो जाएंगे। लेकिन, पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा, यह तस्वीर अभी तक साफ नहीं है। अध्यक्ष पद की दौड़ में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा कई दूसरे कांग्रेस नेता भी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या राहुल गांधी अध्यक्ष पद नहीं संभालना चाहते हैं? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए तीन साल पीछे जाना होगा।
राहुल गांधी ने 2019 के चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने इस्तीफे के साथ चार पेज की चिठ्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव में हार की जिम्मेदारी तय किए जाने की जरूरत है। इसके लिए कई लोग जिम्मेदार हैं, पर अध्यक्ष पद पर रहते हुए वह जिम्मेदारी न लें, यह सही नहीं होगा।