आज दिनाँक 16/09/22 को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत बीआरसी कौशाम्बी में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।जिसमें ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालयों से कुल 77 छात्रों ने प्रतिभाग किया।यह प्रतियोगिता बीआरसी के हॉल में सम्पन्न हुई। 30 प्रश्नों व 45 मिनट समय वाली क्विज हेतु सभी छात्रों को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए।

विजेता 10 छात्र/छात्राओं को आदरणीय खण्ड शिक्षा अधिकारी कौशाम्बी श्रीमान बृजेश सिंह जी,श्री धीरज यादव जी , श्री विपिन कुमार जी( डायट मेंटर )ए आर पी राम सिंह एवं लवकुश कुमार जी द्वारा मेमेंटो व प्रमाणपत्र द्वारा सम्मानित किया गया। विजेता छात्र) छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ,डायट मेंटर महोदय जी द्वारा बधाई देते हुए जिले की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया। क्विज प्रतियोगिता,मूल्यांकन आदि कार्य श्री यशवंत कुमार , श्री शिव भूषण पांडे, श्री अजय सिंह, श्री धनंजय सिंह(विज्ञान शिक्षक)व श्री रमेश सिंह जी प्र.अ.जाठी द्वारा सम्पन्न कराया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के समय शिक्षक श्री शीतला प्रसाद जी, श्री हुबराज सिंह जी,श्री घन श्याम मिश्रा जी,श्री रमेश चंद्र दुबे जी, रवि श्रीवास्तव जी एवं विभिन्न विद्यालयों के स.अ.व प्र.अ.उपस्थित रहे.











