Friday, July 10, 2026
इंडियन News 20
  • Home
  • India(देश)
    • Delhi(दिल्ली)
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
      • कौशांबी
    • झारखंड
  • About Us
  • Contact Us
  • Our Achievements
  • Chairman and Editor in Chief
  • Helping Dreams Welfare Society
  • Employee Overall Satisfaction Survey Form
No Result
View All Result

Social Spot Media Social Spot Media Social Spot Media
ADVERTISEMENT
Home दिल्ली

कुछ ऐसा होगा कर्तव्य पथ पर चलने का एहसास, जानें सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में क्या-क्या है खास

Indian News 20 by Indian News 20
September 9, 2022
in दिल्ली
0 3
0
कुछ ऐसा होगा कर्तव्य पथ पर चलने का एहसास, जानें सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में क्या-क्या है खास
298
SHARES
710
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश की सबसे खास जगह पूरी तरह से बदलने जा रही है. हम बात कर रहे हैं राजधानी दिल्ली में स्थित इंडिया गेट (India Gate) और उसके आसपास की पूरी जगह की… जिसे नए तरीके से बनाया जा रहा है. इसे सेंट्रल विस्टा का नाम दिया गया है, जिसके तहत इंडिया गेट से लेकर संसद भवन (Parliament) तक आएगा. इसका काम आखिरी चरण में है, लेकिन इससे पहले सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का काम पूरा हो चुका है. जिसका उद्घाटन आज पीएम मोदी (PM Narendra Modi) करने जा रहे हैं.

इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन की तरफ जो रास्ता जाता है, उसे पहले राजपथ कहा जाता था. लेकिन अब इसका नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया है. दरअसल सेंट्रल विस्टा पर चल रहे काम के चलते पिछले कई महीनों से इस रास्ते पर बैरिकेडिंग थी, घूमने आए लोगों को भी इससे परेशानी हो रही थी, लेकिन अब इस पूरे कॉरिडोर का काम पूरा हो चुका है और इसे खोला जा रहा है.

क्यों बदला गया राजपथ का नाम?

दरअसल नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से मिले एक प्रस्ताव को पारित कर ‘‘राजपथ’’ का नाम बदलकर ‘‘कर्तव्य पथ’’ कर दिया. सरकार का कहना था कि ‘राजपथ’ सत्ता का प्रतीक था और उसे ‘कर्तव्य पथ’ का नाम दिया जाना बदलाव का सबूत है और यह सार्वजनिक स्वामित्व और सशक्तीकरण का एक उदाहरण भी है. इस फैसले के बाद अब तमाम सड़कों पर कर्तव्य पथ के साइन बोर्ड भी लगा दिए गए हैं.

हालांकि इस ऐतिहासिक रास्ते का नाम पहली बार नहीं बदला गया है. इसका नाम पहले भी बदला जा चुका है. राजपथ को पहले किंग्सवे कहा जाता था. 1955 में इसका नाम बदलकर राजपथ कर दिया गया. जिसके बाद अब 7 सितंबर 2022 को इसे बदलकर कर्तव्य पथ का नाम दिया गया है.

क्या है सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट?

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट असल में भारत की नई संसद और उसके आसपास के इलाके को कहा गया है. इसमें तमाम तरह की सुविधाएं और मॉर्डन इंफ्रास्ट्रक्चर होगा. संसद भवन से लेकर इंडिया गेट का पूरा इलाका इसके तहत री-डेवलप किया जा रहा है. इसमें पीएम हाउस, पीएमओ और केंद्रीय सचिवालय भी बनाया जा रहा है. इसका काम लगभग पूरा होने के कगार पर है. कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी इस प्रोजेक्ट पर काम लगातार चलता रहा. जिसके बाद अब विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक का पूरा रास्ता बनकर तैयार है. जिसे आम लोगों के लिए खोला जा रहा है. उद्घाटन के बाद 9 सितंबर से लोग इस ऐतिहासिक रास्ते का लुत्फ उठा सकेंगे.

कर्तव्य पथ पर क्या-क्या सुविधाएं

कर्तव्य पथ को पूरी तरह से नया बनाया गया है. इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा खूबसूरती होगी. घूमने आने वाले लोगों के लिए सुविधाएं भी ज्यादा मिलेंगीं. सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में पार्किंग की सुविधा भी दी गई है. बताया गया है कि फिलहाल पार्किंग मुफ्त है, लेकिन बाद में इसके लिए एनडीएमसी की तरफ से शुल्क लिया जा सकता है. करीब 3 किलोमीटर के इस रास्ते के दोनों तरफ हरियाली होगी और तरह-तरह के खूबसूरत फूल होंगे. यहां पर्यटकों को शानदार पानी के झरने भी नजर आएंगे. रात के वक्त जगमगाती लाइट्स में इसका नजारा और ज्यादा खूबसूरत होगा. यहां नई सुविधाओं वाले ब्लॉक और बिक्री स्टॉल भी होंगे.

बता दें कि राजपथ और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के आसपास के इलाकों में भीड़ के कारण बुनियादी ढांचे पर पड़ते दबाव और सार्वजनिक शौचालय, पीने के पानी, स्ट्रीट फर्नीचर और पार्किंग स्थल की पर्याप्त व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण राजपथ का पुनर्विकास किया गया है.

सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा

इंडिया गेट पर सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के अलावा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण किया जा रहा है. इसे उसी जगह स्थापित किया गया है, जहां इस साल की शुरुआत में पराक्रम दिवस (23 जनवरी) के अवसर पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था. पीएमओ की तरफ से बताया गया कि ग्रेनाइट से बनी ये प्रतिमा हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान के लिए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी, और देश के उनके प्रति ऋणी होने का प्रतीक होगी. मुख्य मूर्तिकार अरुण योगीराज की तैयार की गई 28 फुट ऊंची प्रतिमा को एक ग्रेनाइट पत्थर पर उकेरा गया है और इसका वजन 65 मीट्रिक टन है.
Previous Post

अगले लोकसभा से पहले समाजवादी पार्टी किसके साथ करेगी गठबंधन? अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा खुलासा

Next Post

लखनऊ के हनुमान मंदिर की मूर्तियों में तोड़फोड़, आरोपी तौफीक अहमद ने ध्वज भी फाड़ा, हुआ गिरफ्तार

Indian News 20

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Instagram Post

    The Instagram Access Token is expired, Go to the Customizer > JNews : Social, Like & View > Instagram Feed Setting, to refresh it.
  • Trending
  • Comments
  • Latest
युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

August 19, 2020
सरकार की तरफ से भेजी गेहूँ सरकारी अफ़सर अवतार सिंह रंगरा की देख रेख नीचे वंडी

सरकार की तरफ से भेजी गेहूँ सरकारी अफ़सर अवतार सिंह रंगरा की देख रेख नीचे वंडी

September 2, 2020
आप सभी देश देशवासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

आप सभी देश देशवासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

August 15, 2021
न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला पहुंची सीओ चायल की शरण में.

न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला पहुंची सीओ चायल की शरण में.

September 27, 2021
ए0डी0जी0 जोन एवं मण्डलायुक्त ने मौनी अमावस्या के पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ए0डी0जी0 जोन एवं मण्डलायुक्त ने मौनी अमावस्या के पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

1

कौशांबी

0

चायल अंग्रेजी शराब दुकान की बल्ले -बल्ले आबकारी को सूंघा शॉप

0

मदद

0

MCA ke CRC Vibhag me SPICe+ Rejections Me Galat Provisions: Company Incorporation Me Delay Se Professionals Pareshan

July 9, 2026

Saharsa ke Matsyagandha mein ek naye yug ki shuruat ho rahi hai. Yahan vishv-stariya Glass Bridge (शीशे का पुल) ka nirmaan karya tezi se chal raha hai. Yeh adhunik takneek aur paryatan ka ek anokha sangam hoga, jo hamare shahar ki sundarta mein chaar chand laga dega.”

March 27, 2026

March 26, 2026
मेजा की धरती पर करवरिया का शक्ति प्रदर्शन!

मेजा की धरती पर करवरिया का शक्ति प्रदर्शन!

January 27, 2026

Recent News

About Us

इंडियन News 20

एक भरोसेमंद न्यूज वेबसाइट ,आपको रखे सबसे आगे ,हमेशा सच के साथ ,जायदा जानकारी के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ,धन्यवाद्|

Browse by Category

  •  उत्तराखंड
  • Bihar
  • kashmir
  • Other
  • Top Headlines
  • west bengal
  • world
  • उत्तर प्रदेश
  • कर्नाटक
  • कौशांबी
  • खेल
  • गुजरात
  • चेन्नई
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • दिनभर की बड़ी खबरें
  • दिल्ली
  • देश
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • हरयाणा

Address:

New Ashok Nagar, New Delhi, India – 110096

Recent News

MCA ke CRC Vibhag me SPICe+ Rejections Me Galat Provisions: Company Incorporation Me Delay Se Professionals Pareshan

July 9, 2026

Saharsa ke Matsyagandha mein ek naye yug ki shuruat ho rahi hai. Yahan vishv-stariya Glass Bridge (शीशे का पुल) ka nirmaan karya tezi se chal raha hai. Yeh adhunik takneek aur paryatan ka ek anokha sangam hoga, jo hamare shahar ki sundarta mein chaar chand laga dega.”

March 27, 2026
  • About
  • Contact

Copyright © 2022 India News 20. Manage and Design by .

No Result
View All Result
  • Home
  • India(देश)
    • Delhi(दिल्ली)
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
      • कौशांबी
    • झारखंड
  • About Us
  • Contact Us
  • Our Achievements
  • Chairman and Editor in Chief
  • Helping Dreams Welfare Society
  • Employee Overall Satisfaction Survey Form

Copyright © 2022 India News 20. Manage and Design by .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In