कौशाम्बी की गरीब परिवार की बेटी की शादी में ₹8000 का दीया योगदान
कौशाम्बी भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष का सराहनीय कार्य संगठन के जिलाध्यक्ष लकी तिवारी किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा आगे रहते हैं।

जिलाध्यक्ष का एक सराहनीय कार्य किशान यूनियन संगठन की कार्यकता ज्योति जी की लड़की की शादी में जिलाध्यक्ष ने यथा सक्ति योगदान देकर मानवता की मिसाल कायम किया हैं।
ज्योति जी की बेटी का विवाह करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने किशान यूनियन संगठन के जिला अध्यक्ष एवं सदस्यों से मदद की गुहार लगाई। जिसके चलते रविवार को जिला अध्यक्ष ने 8000 रुपये का योगदान दिया।
जिला अध्यक्ष द्वारा कुछ रुपये की मदद पाकर परिवारीजनों के चेहरे खिल उठे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम और हमारा संघठन हमेसा जरूरतमंदो की मदद करेगा।
