कौशाम्बी जिला अध्यक्ष लकी तिवारी एवं महिला जिला अध्यक्ष हेम लता की अगुवाई में आज चरवा गांव के रामलीला मैदान में संपन्न हुई मीटिंग किसानों की समस्याओं को जिलाध्यक्ष ने सुन कर तत्कालीन उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और कहा कि जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं को निपटारा करें * भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष ने कहा अगर जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हुवा तो उच्च स्तर के अधिकारियों के पास की जाएगी शिकायत वही भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह तीनो किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ इस समय दिल्ली में किसानों को न्याय दिलाने के लिए इस तरफ की ठंडी में दिन रात अपने पूरे दल बल के साथ राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर बैठे हैं ,वही आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष लकी तिवारी,महिला जिला अध्यक्ष हेममति,चरवा ब्लाक अध्यक्ष सीता देवी, साधना वर्मा,,जानवी कश्यप, पुष्पा देवी संगीता देवी,अनिता मोनी, व तमाम कार्यकर्ता की मौजूदगी में फैसला लिया गया कि किसानों की समस्याओं का अगर जल्द से जल्द नही हुवा समाधान तो कौशाम्बी से भारी तादाद में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ता होंगे दिल्ली के लिए रवाना।