सभ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने मास्क व सैनिटाइजर भेंट दे कर:मानगो व आजाद नगर थाना का किया धन्यवाद।
जमशेदपुर मानगो आजाद नगर की सामाजिक ट्रस्ट सभ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने अपने क्षेत्रतंर्गत में आने वाली आजाद नगर थाना और मानगो थाना में मास्क व सैनिटाइजर का उपहार पेश कर लाॅक डाउन अविधि में क्षेत्रीय थाना के द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को खुब सराहा।
सभ्य वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी जोगन अशरफ हुसैन वारसी एवं संरक्षक अब्दुल जावेद ने मानगो थाना के थाना प्रभारी मिथलेस कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें मास्क व सैनिटाइजर की पैकेट सौंपी।
और मौके पर जोगन अशरफ हुसैन वारसी ने कहा की लाॅक डाउन अविधि के समय जिस प्रकार से क्षेत्रीय थाना पुलिस बल की पुरी टीम दिन व रात एक कर के पुरी मुस्तैदी के साथ हम आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए जो सेवापूर्ति की है।
वो कबिल-ए-तारीफ है,और ये हम नागरिकों का भी कर्तव्य बनता है।
की हम अपने जिला और क्षेत्रीय पुलिस बल का धन्यवाद अदा करें।
अभी वर्तमान प्रस्तिथि में यदि देखा जाए तो मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना एक दम जरूरी है।
जिसको नज़र रखते हुए ट्रस्ट की ओर से आजाद नगर थाना और मानगो थाना पुलिस टीम को एक छोटी सी भेंट बतौर धन्यवाद के रूप में दी गयी है।
वहीं मौके पर मानगो थाना प्रभारी मिथलेस कुमार सिंह ने कहा कि बहुत खुशी होती है,जब क्षेत्रीय लोग पुलिस टीम के साथ खड़े हो कर सामाजहित के लिए सोचते है।
हमारी प्राथमिकता है,की हम अपने क्षेत्रीय वासियों को सुरक्षित कैसे रखें।