प्रयागराज की मेजा तहसील से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। पूर्व विधायक पंडित उदयभान करवरिया के एक दौरे ने मेजा की सियासी हलचल को तेज कर दिया है। गुनई गहरपुर के विद्यालय में उमड़ा जनसैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि आज भी क्षेत्र में करवरिया का जादू बरकरार है!”
शेर-ए-इलाहाबाद’ के नारों से गूंजा मेजा
प्रयागराज की सियासत के कद्दावर चेहरे पंडित उदयभान करवरिया जब मेजा तहसील के महाराज दंडी स्वामी केशवाश्रम विद्यालय पहुंचे, तो नजारा देखने लायक था। गुनई गहरपुर में पैर रखने की जगह नहीं थी। जैसे ही विधायक जी की गाड़ी विद्यालय परिसर में दाखिल हुई, समर्थकों ने “उदयभान करवरिया जिंदाबाद” के नारों से आसमान गुंजा दिया।

प्रबंधक अतुल द्विवेदी ने किया भव्य सत्कार:
कॉलेज के प्रबंधक अतुल द्विवेदी ने पूर्व विधायक का जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से लदे उदयभान करवरिया के चेहरे पर जनता का प्यार देखकर एक अलग ही चमक नजर आई। स्वागत समारोह में क्षेत्र के दिग्गज और युवाओं की भारी तादाद मौजूद रही।
मौके पर रही दिग्गजों की मौजूदगी:
कार्यक्रम के दौरान।मेजा के ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र उपस्थित रहे पत्रकार राहुल मिश्रा, आशिष द्विवेदी, नीरज मिश्रा और नीतीश पांडे समेत सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। हर कोई बस एक झलक पाने को बेताब दिखा।

सियासी गलियारों में चर्चा तेज:
बिना किसी पूर्व घोषित बड़े कार्यक्रम के इतनी भारी भीड़ जुटना इस बात का संकेत है कि मेजा की जनता आज भी अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। नारों की गूँज ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में प्रयागराज की राजनीति में बड़ी हलचल होने वाली है।
गुनई गहरपुर में गूंजे जिंदाबाद के नारे, समर्थकों का दिखा बेतहाशा प्यार।
प्रयागराज की सियासत में फिर लौटा ‘करवरिया’ युग? मेजा की तस्वीरों ने चौंकाया।
📝 हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ 20










