Tuesday, March 3, 2026
इंडियन News 20
  • Home
  • India(देश)
    • Delhi(दिल्ली)
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
      • कौशांबी
    • झारखंड
  • About Us
  • Contact Us
  • Our Achievements
  • Chairman and Editor in Chief
  • Helping Dreams Welfare Society
  • Employee Overall Satisfaction Survey Form
No Result
View All Result

Social Spot Media Social Spot Media Social Spot Media
ADVERTISEMENT
Home देश

दिल्ली में मतदाता सूची से नाम कटवाने की लड़ाई संजय सिंह के घर पहुंची, भाजपा ने पेश किए सबूत

indian news 20 by indian news 20
December 30, 2024
in देश
258 3
0
दिल्ली में मतदाता सूची से नाम कटवाने की लड़ाई संजय सिंह के घर पहुंची, भाजपा ने पेश किए सबूत
296
SHARES
705
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर उनकी पत्नी अनीता सिंह का नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का आरोप लगाया है। अब संजय सिंह के आरोप पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने तो सोशल मीडिया पर एक हलफनामा पोस्ट कर दिया है, जिसके आधार पर दावा किया है कि अनीता सिंह दिल्ली नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की वोटर हैं। 

अमित मालवीय ने आप सांसद को घेरा
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता सिंह की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि ‘2024 के लोकसभा चुनाव में राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता सिंह ने दिल्ली में वोट किया था। अनीता सिंह यूपी के सुल्तानपुर की पंजीकृत मतदाता हैं। ऐसे में उनका दिल्ली में किया गया मतदान अवैध और गैरकानूनी है। चुनाव आयोग को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।’

अमित मालवीय यहीं नहीं रुके और एक अन्य पोस्ट में लिखा कि ‘जो आदमी अपनी पत्नी को राजनीति के दलदल में घसीटने से भी न चूके, उससे अधिक गिरा हुआ इंसान और कौन हो सकता है? यह अनीता सिंह, संजय सिंह की धर्मपत्नी का एफिडेविट है, जिसमें वह कह रही हैं कि वह सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश की वोटर हैं। अब जो दिल्ली की वोटर ही नहीं हैं, उनका नाम भला दिल्ली की वोटर लिस्ट से कैसे कटवाया जा सकता है? और यदि उन्होंने एफिडेविट में स्वयं को सुल्तानपुर का वोटर बताया है, लेकिन दिल्ली में भी वोट करती हैं, तो यह कानूनन अपराध है। अब संजय सिंह को तय करना चाहिए कि अपनी पत्नी को और कितना अपमानित करवाना है।’ इस पोस्ट के साथ भाजपा नेता ने अनीता सिंह के हलफनामे की प्रति भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। 

संजय सिंह ने भाजपा पर लगाए था पत्नी का वोट कटवाने का आरोप
उल्लेखनीय है कि आप सांसद संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि दिल्ली में यूपी, बिहार, झारखंड और पूर्वांचल समाज के लोगों के वोट कटवाए गए हैं। संजय सिंह ने इसका आरोप भाजपा पर लगवाया। संजय सिंह ने कहा कि मैंने संसद में ये मामला उठाया तो भाजपा ने मुझसे बदला लेने के लिए मेरी पत्नी का ही वोट कटवाने का आवेदन दे दिया। 

अब अमित मालवीय के आरोपों के बाद भी संजय सिंह ने सफाई दी है। संजय सिंह ने कहा है कि ‘पीएम मोदी डिजिटल इंडिया की बात करते हैं, लेकिन मैं भाजपा के लोगों को बताना चाहता हूं कि वे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर चेक सकते हैं कि मेरी पत्नी ने कहां मतदान किया। लेकिन भाजपा के लोग सिर्फ झूठ बोलते हैं और वे ये भी चेक नहीं कर सकते कि छह महीने पहले ही मेरी पत्नी ने कहां वोट दिया।’

भाजपा ने संजय सिंह के आरोपों पर दिया जवाब
संजय सिंह के आरोपों पर भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। वीरेंद्र सचदेवा ने सवाल उठाया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले लाखों की संख्या में वोटर्स कैसे बढ़ रहे हैं? सचदेवा ने दावा किया कि संजय सिंह की पत्नी का वोट मधु और सुरेश नामक दो लोगों ने कटवाने का आवेदन दिया है। ये उनका पारिवारिक झगड़ा है और इस बारे में अनीता सिंह से ही पूछा जाना चाहिए कि मधु और सुरेश कौन हैं?

भाजपा नेता ने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 1.39 करोड़ मतदाता थे, वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में मतदाताओं की संख्या 1.48 करोड़ हो गई। पांच महीने में ही नौ लाख मतदाता कैसे बढ़ गए? 2024 के लोकसभा चुनाव में 1.53 करोड़ मतदाता हैं और अब फिर से वही खेल खेला जा रहा है। जो लोग दिल्ली के मतदाता नहीं हैं या जिनकी मौत हो चुकी है, उनके वोट क्यों बन रहे हैं? इस मामले में चार आरोपी पकड़े भी गए हैं।

Tags: Indian news 20
Previous Post

हाईकोर्ट ने किया SIT का गठन, पीड़िता को 25 लाख का मुआवजा देने का निर्देश

Next Post

मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन पर नहीं पहुंचा गांधी परिवार; BJP ने घेरा तो कांग्रेस ने दी सफाई

indian news 20

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Instagram Post

    The Instagram Access Token is expired, Go to the Customizer > JNews : Social, Like & View > Instagram Feed Setting, to refresh it.
  • Trending
  • Comments
  • Latest
युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

August 19, 2020
सरकार की तरफ से भेजी गेहूँ सरकारी अफ़सर अवतार सिंह रंगरा की देख रेख नीचे वंडी

सरकार की तरफ से भेजी गेहूँ सरकारी अफ़सर अवतार सिंह रंगरा की देख रेख नीचे वंडी

September 2, 2020
आप सभी देश देशवासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

आप सभी देश देशवासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

August 15, 2021
न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला पहुंची सीओ चायल की शरण में.

न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला पहुंची सीओ चायल की शरण में.

September 27, 2021
ए0डी0जी0 जोन एवं मण्डलायुक्त ने मौनी अमावस्या के पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ए0डी0जी0 जोन एवं मण्डलायुक्त ने मौनी अमावस्या के पूर्व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

1

कौशांबी

0

चायल अंग्रेजी शराब दुकान की बल्ले -बल्ले आबकारी को सूंघा शॉप

0

मदद

0
मेजा की धरती पर करवरिया का शक्ति प्रदर्शन!

मेजा की धरती पर करवरिया का शक्ति प्रदर्शन!

January 27, 2026
कौशांबी OPERATION WHITE COAT

कौशांबी OPERATION WHITE COAT

December 30, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्देश

December 28, 2025
101 रैपिड एक्शन फोर्स वाहिनी में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन, मसाला चक्की की स्थापना से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा

101 रैपिड एक्शन फोर्स वाहिनी में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन, मसाला चक्की की स्थापना से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा

December 28, 2025

Recent News

About Us

इंडियन News 20

एक भरोसेमंद न्यूज वेबसाइट ,आपको रखे सबसे आगे ,हमेशा सच के साथ ,जायदा जानकारी के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें ,धन्यवाद्|

Browse by Category

  •  उत्तराखंड
  • Bihar
  • kashmir
  • Other
  • Top Headlines
  • west bengal
  • world
  • उत्तर प्रदेश
  • कर्नाटक
  • कौशांबी
  • खेल
  • गुजरात
  • चेन्नई
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • दिनभर की बड़ी खबरें
  • दिल्ली
  • देश
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • विज्ञापन
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • हरयाणा

Address:

New Ashok Nagar, New Delhi, India – 110096

Recent News

मेजा की धरती पर करवरिया का शक्ति प्रदर्शन!

मेजा की धरती पर करवरिया का शक्ति प्रदर्शन!

January 27, 2026
कौशांबी OPERATION WHITE COAT

कौशांबी OPERATION WHITE COAT

December 30, 2025
  • About
  • Contact

Copyright © 2022 India News 20. Manage and Design by .

No Result
View All Result
  • Home
  • India(देश)
    • Delhi(दिल्ली)
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
      • प्रयागराज
      • कौशांबी
    • झारखंड
  • About Us
  • Contact Us
  • Our Achievements
  • Chairman and Editor in Chief
  • Helping Dreams Welfare Society
  • Employee Overall Satisfaction Survey Form

Copyright © 2022 India News 20. Manage and Design by .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In