लंबे इंतजार के बाद चुनाव आयोग ने आखिरकार कई राज्यों के उपचुनावों का ऐलान कर दिया है। 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचनाव होने वाले हैं, जिनकी तारीखें सामने आ चुकी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। तो आइए जानते हैं किस राज्य में कब-कब उपचुनाव होने हैं?

लोकसभा चुनाव का ऐलान
चुनाव आयोग ने 13 नवंबर को वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव करवाने का ऐलान किया है। वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव 20 नवंबर 2024 को करवाए जाएंगे। इन सभी चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटें
यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। इस लिस्ट में सीसामऊ, कटेहरी, करहल, कुंदरकी, फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर और मीरापुर सीट का नाम शामिल है। पिछले चुनाव में 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) जीती थी, तो 4 सीटें बीजेपी और 1 सीट RLD के खाते में गई थी।
राजस्थान की 7 विधानसभा सीटें
चुनाव आयोग ने राजस्थान की भी 7 साटों पर उपचुनाव की घोषणा की है। राजस्थान की खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी और सलूम्बर सीट पर उपचुनाव होंगे। पिछले चुनावी नतीजों की बात करें तो झुंझुनूं, दौसा और देवली-उनियारा में कांग्रेस की जीत हुई थी। वहीं बीजेपी सिर्फ सलूम्बर में जीती थी। इसके अलावा 1 सीट RLP और 1 सीट BAP को मिली थी।
बिहार की 4 विधानसभा सीटें
अगले महीने बिहार की भी 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव करवाए जाएंगे। इस फेहरिस्त में तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट का नाम शामिल है। पिछले चुनाव में रामगढ़ और बेलागंज में बीजेपी की जीत हुई थी, तो तरारी में CPI(ML) और इमामगंज में HAM जीती थी।