संभल में कक्षा एक की छात्रा स्कूल में भूखे प्यासे 18 घंटे अंधेरे कमरे में बंद रही. घर वाले जंगलों में बच्ची को तलाश करते रहे. अगले दिन स्कूल के खुलते ही बच्ची की आवाज सुनकर स्कूल स्टाफ ने ताला खोलकर बाहर निकाला.
उत्तर प्रदेश के संभल में एक प्राथमिक विद्यालय की लापरवाही से इलाके में खलबली मच गई. यहां एक सात साल की कक्षा एक की छात्रा स्कूल में भूखे प्यासे 18 घंटे अंधेरे कमरे में बंद रही. वो चीखती रही, लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी. उधर, घर वाले जंगलों में बच्ची को तलाश करते रहे. अगले दिन स्कूल के खुलते ही बच्ची की आवाज सुनकर स्कूल स्टाफ ने ताला खोलकर बाहर निकाला. परिजनों ने टीचरों और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. साथ ही कार्रवाई की मांग भी की है.











