Akanksha Mohan Suicide: ग्लैमर की दुनिया से दुख की ख़बर सामने आ रही है। बता दें कि मुंबई के अंधेरी इलाके में 30 साल की मॉडल आकांक्षा ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले आकांक्षा ने सुसाइट नोट में अपना दर्द बयां किया था। पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आकांक्षा लोखंडवाला की यमुना नगर में सोसायटी में रहती थी।
जानकारी के मुताबिक मॉडन बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब होटल में चेक इन किया था। मुंबई में एक 30 वर्षीय मॉडल ने आत्महत्या कर ली है। मॉडल होटल के कमरे में मृत पाई गईं। मौके पर पहुंचीं पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। मृतिका की पहचान आकांक्षा मोहन के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि वह डिप्रेशन में थीं।











